A18 Pro MacBook

Apple एक ऐसा नाम जो अपनी क्वालिटी और अपने मेहेंगे दाम के लिए जाना जाता है जैसे की: एप्पल मोबाइल (i Phone), एप्पल के लैपटॉप (macbook), एप्पल के कम्प्यूटर्स(i mac) और एप्पल की घडी, इनके दाम इतने ज्यादा होते है की बहुत लोग चाह कर भी इनको खरीद नहीं पाते, लेकिन अब एप्पल एक सस्ता और किफायती लैपटॉप लांच करने जा रहा है A18 Pro Macbook जो A18 Pro चिप से लैस होगा,

जिसकी कीमत लगभग 50 हज़ार से भी कम होगी, एक्सपर्ट का ऐसा मानना है की एप्पल यह लैपटॉप A18 Pro Macbook खासतौर पर स्टूडेंट्स और ऐसे लोगो के लिए बना रहा है macOs की दुनिया में कदम रखना चाहते है लेकिन उनका बजट नहीं है, तो चलिए बिना किसी देरी के आपको इस macbook सभी जानकारी देते है,

A18 Pro Macbook

क्या ख़ास बात है इस A18 Pro वाले macbook में आइये जानते है-

Apple अपने नए macbook में वही दमदार चिप लगाने जा रहा है जो i phone 16 pro में दी जा रही है, ये चिप काफी पावरफुल है और इसमें Ai फीचर्स भी दिया हुआ है,

इस चिप (A18 Pro) की खासियत-

माना जा रहा है की A18 Pro चिप की परफॉरमेंस एप्पल के पुराने M1 चिप जितनी दमदार है, दरअसल M1 से थोड़ी ज्यादा दमदार है, लेकिन m2 और m4 से ज्यादा किफायती नहीं है,

M1 vs A18 Pro Chip

आइये जानते है A18Pro और m1 की Geekbench स्कोर के बारे में-

टेस्टM1A18 Pro
Single-Core~1,700~3,400
Multi-Core~7,400~8,400

जानते है इसके Design & Display के बारे में,

माना जा रहा है की Screen Size 12.9-इंच या 13-इंच Retina डिस्प्ले का हो सकता है इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है,वही बात करे इसके डिज़ाइन की तो इसका डिज़ाइन MacBook Air जैसा स्लिम और लाइटवेट हो सकता है, इस macbook को अलग अलग रंगो में देखा जा सकता है जैसा की imac में देखने को मिला था.

A18 Pro Macbook

Memory & Storage:

Ram: इस macbook में 8 से 16gb तक ram देखने को मिल सकता है, Storage: 128 या 256gb ssd हो सकती है,

A18 Pro MacBook की कीमत:

माना यह जा रहा की A18 Pro MacBook एप्पल का सबसे किफायती लैपटॉप हो सकता है, अनुमानित कीमत: $599–$699 (लगभग ₹50,000–₹61,000 INR)

कब आ सकता है यह नया A18 Pro MacBook?

Apple के फेमस विश्लेषक मिंग-ची कुओ के मुताबिक A18 Pro MacBook का प्रोडक्शन 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत में शुरू होगा। मतलब, शायद Apple के स्प्रिंग इवेंट में लॉन्च हो सकता है। DigiTimes की रिपोर्ट कहती है कि सितंबर 2025 से इसके पार्ट्स का प्रोडक्शन शुरू हो सकता है।

Ming-Chi Kuo

आइये अब जानते है की क्या ख़ास है इस macbook में-

बजट में प्रीमियम अनुभव: Apple का क्वालिटी लुक और परफॉर्मेंस, वो भी कम दाम में।

A18 Pro की ताकत: iPhone जैसी स्पीड अब MacBook में।

पोर्टेबिलिटी: हल्का और पतला, आसानी से कहीं भी ले जाएं।

Apple इकोसिस्टम: iPhone, iPad और AirPods के साथ स्मूथ कनेक्शन।

इस A18 Pro MacBook में आपको क्या कमी देखने को मिल सकती है ?

परफॉर्मेंस लिमिट: A18 Pro भले ही शानदार है, लेकिन M2 या M4 चिप्स जितना पावरफुल नहीं। हैवी वीडियो एडिटिंग या 3D रेंडरिंग के लिए आपको हायर-एंड MacBook की जरूरत पड़ सकती है।

पोर्ट्स की कमी: शायद सिर्फ 2 USB-C पोर्ट्स मिलें, जो कुछ यूजर्स के लिए कम हो सकते हैं।

निष्कर्ष:-

A18 Pro MacBook Apple का एक नया लैपटॉप जो उन लोगो के लिए काफी शानदार हो सकता है जिनका बजट कम होता है और वो एप्पल का अनुभव चाहते हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह MacBook गेम-चेंजर हो सकता है, आप 2026 इसके लॉन्च का इंतज़ार कर सकते है यह आपको निराश नहीं करेगा

Disclaimer: आप इस न्यूज़ की पुस्टि करने के लिए निम्लिखित वेबसाइट पर जा सकते है,
Tom’s Guide, MacRumors, India Today Tech, TechRadar, Times of India, Business Today, DigiTimes

By Rahul Singh

Hi this is Rahul Singh, Content Writer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *